फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठेरिया समाज के 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। कठेरिया समाज के सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। आयोजन समिति ने वर वधू को उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भेंट किया।

समारोह स्थल जीएन राइस मिल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसमें राहुल ने अंशू, विमल ने संगीता, श्याम जी ने सुधा, संतोष ने मोनी, अरुण ने रेखा, विकास ने ज्योति, अमोल ने संतोषी, राधाकृष्ण ने माया, गुड्डू ने वर्षा को तथा बबलू ने मोहिनी को वरमाला पहनाकर जीवन साथी चुना।

सपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश अंबेडकर, जिला अध्यक्ष समरथ पाल, कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव, फैजान खान, सीमा यादव, नीता सचान आदि ने नव युगलों को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन की कामना की। अतिथियों ने का कि ऐसे आयोजनों ने दहेज जैसे कुरीति से निजात मिलेगी साथ ही समाज के लोगों में एकजुटता की भावना भी पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद कुमार कठेरिया ने वर वधू को गृहस्थी का सामान उपहार में दिया। संयोजक अरविंद कठेरिया ने अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।




कठेरिया समाज के 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
रसूलाबाद में आयोजित किया गया सामूहिक विवाह समारोह
फोटो संख्या 10एकेबीपी15- दांपत्य बंधन में बंधे जोड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें