फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदरा/रसूलाबाद। आगरा-कानपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हादसों में साल लोग घायल हो गए। इसमें दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी भीखा प्रसाद (60) बेटे इंद्रजीत (25) के साथ बाइक से अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। सिकंदरा के समीप आगरा कानपुर नेशनल हाईवे के ओवर ब्रिज पर वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई और इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल गए। थानाध्यक्ष शिवकुमार राठौर ने बताया कि परिजनों को सूचना देते हुए बाइक सवार मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रसूलाबाद क्षेत्र के रजऊ निवासी शिवम उर्फ छोटू साइकिल से असालतगंज जा रहा था। छुईयानाला के निकट विपरीत दिशा की ओर से आ रहे बाइक सवार रामपाटी बिल्हौर निवासी अंकित व कमसान बिल्हौर निवासी राजेश तथा खाईझाल बिल्हौर निवासी विक्की की टक्कर हो गई। जिससे चारों लोग घायल हो गए। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां से शिवम उर्फ छोटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह कायमगंज फर्रुखाबाद निवासी सिपाही अक्षय कुमार बाइक से ड्यूटी पर पुलिस लाइन माती लौट रहा था। उनकी बाइक में उस्मानपुर दिल्ली निवासी बाइक सवार बंटी तथा असालतगंज निवासी रिश्तेदार रामशंकर टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से सिपाही को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


हादसों में वृद्ध की मौत, आठ घायल
घायलों से सिपाही समेत दो की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें