फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम वाटिका का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। कानपुर झांसी हाईवे पर प्रस्तावित परशुराम वाटिका का बुधवार को शिलान्यास होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सदर विधायक के साथ ही पूर्व सांसद सहित अन्य लोगों ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मह्षि परशुराम की याद में अकबरपुर नगर पंचायत की ओर से कानपुर झांसी मार्ग के सुभाष नगर में परशुराम वाटिका का निर्माण प्रस्तावित था, जिसके लिए नगर पंचायत ने 19 नवंबर 2018 को भूमि हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया था। वहीं अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला ने अपनी निधि से 25 लाख रुपए अपनी निधि से वाटिका के द्वार व चाहरदीवारी के लिए स्वीकृत किए थे। बुधवार को होने वाले वाटिका के शिलान्यास कार्यक्रम में भारत सरकार के राज्यमंत्री शिव प्रकाश शुक्ला, अयोध्या से जगदगुरू रामानुजाचार्य, स्वामी वासुदेवाचार्य, स्वामी राघवाचार्य मौजूद रहेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में नंदा, भ्रदा, नम:, रिक्त: व पूर्णा नाम से पांच शिलाएं मुख्य अतिथियों की ओर से स्थापित करने की रूपरेखा भी तय की ग ई है। पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परशुराम वाटिका के लिए नगर पंचायत की की ओर से परशुराम अनुसंधान केंद्र भी प्रस्तावित है। साथ ही वाटिका में योग केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही भव्यता प्रदान करने के लिए फव्वारे, बैठने की उचित व्यवस्था सहित अन्य आकर्षक केंद्र भी रहेंगे। वाटिका के गेट की उंचाई जहां 62 फिट होगी वहीं चौड़ाई 115 फिट रखी जाएगी, जिसकी लागत 25 लाख रुपए होगी।





परशुराम वाटिका का शुभारंभ आज
- सदर विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा
- विभिन्न क्षेत्रों को दिग्गज होंगे कार्यक्रम में शामिल
फोटो संख्या 05एकेबीपी33- कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते विधायक व पूर्व सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें