फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को न्याय दिलाने में मदद करें अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। कस्बे के बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को अखिल भारतीय अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन का सलाना सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में तालीम व तरवीयत की अहमियत पर चर्चा की गई।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी निजाम खान ने कहा कि एसोसिएशन के जरिए वह अधिवक्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के बारे बताते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोग अपने समुदाय का कार्य करने लगें तो देश के विकास में सहयोग होगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिम खान ने कहा कि अधिवक्ता लोगों को न्याय दिलाने में मदद करें। मोहम्मद अब्दुल सलाम ने कहा कि तालीम एक ऐसा हथियार है जो सभी दौर में काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि तरवीयत तालीम से ऊपर से है। पढ़ा लिखा आदमी जाहिल हो सकता है, लेकिन तरवीयत हासिल आदमी जाहिल नहीं को सकता है। सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ. सैय्यद इकबाल अली व संचालन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रवक्ता शकील समदानी ने की। उड़ीसा के मोहम्मद इमामुद्दीन, राजिया बेग, इकबाल अली, इलाहाबाद के नाथूराम बौद्ध, नीरज दुबे, अंकज मिश्रा, गोरखपुर के अरशद जमाल,कानपुर के मोहम्मद नासीर खान, अंबेडकर नगर के नसीम खां, मऊ के सुहैल अहमद, साबिर अब्बास मौजूद रहे।



लोगों को न्याय दिलाने में मदद करें अधिवक्ता
अखिल भारतीय अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन का सम्मेलन हुआ
फोटो: अधिवक्ता आसिम खां को प्रतीक चिन्ह भेंट करते राष्ट्रीय अध्यक्ष- 03 पीयूकेपी 1
: मंच पर बोलती उत्तराखंड से आई अधिवक्ता रजिया वेग- 03 पीयूकेपी 2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें