फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी पर फोर्स देख मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के राजेंद्रा चौराहे के पास स्थित टेनरी के बाहर रविवार को भारी फोर्स के साथ सीओ व तहसीलदार को देखकर हड़कंप मच गया। काफी देर तक लोग इस उधेड़बुन में रहे। बाद में पता चला कि बैंक और टेनरी प्रबंधन के बीच कर्ज के लेनेदेन का मामला है। प्रबंधन द्वारा कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाने पर टेनरी पर कब्जा करने आए बैंक अधिकारी वापस लौट गए।

अकबरपुर तहसील के रनियां औद्योगिक क्षेत्र की हाईट इंटरनेशनल टेनरी ने कानपुर की केनरा बैंक शाखा से 22 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसकी रिकवरी के लिए रविवार को बैंक के एजीएम आनंद श्रीवास्तव, रिकवरी चीफ मैनेजर एफआर खान, तहसीलदार आके राजवंशी, सीओ अर्पित कपूर और कई थानों की पुलिस के साथ टेनरी पर कब्जा करने पहुंचे थे। एजीएम का कहना था कि बैंक से लिए गए कर्ज का सिर्फ ब्याज चुकाया है। मूलधन बकाया है। उन्होंने बताया कि कई बार नोटिस देने के बाद भी मूलधन न जमा नहीं किया, इस पर तहसील प्रशासन की मदद से टेनरी पर कब्जा करने आए हैं।
विज्ञापन



टेनरी के डायरेक्टर आशीष ठाकुर ने जिला जज की अदालत से जारी स्थगन आदेश दिखाया। इस पर बैंक अधिकारी वापस लौट गए। आशीष ठाकुर का कहना था कि 2008 में बैंक से 22 करोड़ रुपये कर्ज लिया था, 2011 तक 11 करोड़ जमा किए जा चुके हैं। बैंक ने 11 करोड़ रुपये ब्याज ही जमा होना बताकर 33 करोड़ रुपये बकाया होने का नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

इसके खिलाफ जिला जज कानपुर की अदालत में वाद दायर किया है। अदालत ने स्टे दे दिया, जिसकी कॉपी डीएम व एसपी को दी जा चुकी है, इसके बावजूद एसपी ने बैंक कर्मियों को कब्जा लेने के लिए पुलिस बल उपलब्ध करा दिया।



टेनरी पर कब्जा करने आई बैंक टीम स्टे अर्डर देख लौटी
रनियां के राजेंद्र चौराहे के पास भारी फोर्स देख मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
फ ोटो संख्या-03 एकेबीपी-21 फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता करते तहसीलदार व सीओ
फ ोटो संख्या-03 एकेबीपी-22 फैक्टरी गेट पर तैनात पुलिस बल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें