अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। माती स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस के अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक दातार सिंह मीणा ने पदाधिकारियों से संभावित प्रत्याशी के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने जीत के लिए जातीय समेत सभी बिंदुओं पर भी राय जानी।
पर्यवेक्षक दातार सिंह मीणा ने बंद करने में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनसे ये देखने की कोशिश की गई कि लोक सभा चुनाव लड़ने का दम भर रहे दावेदारों को कार्यकर्ता पसंद कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात कर उनसे सुझाव मांगे। इसके बाद उन्होंने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से अलग अलग भी बात की। उन्होंने कहा कि अब पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी राय ली जाएगी।
पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और जिताऊ प्रत्याशी ही मैदान में उतारा जाएगा। जिलाध्यक्ष नीतम सचान, सुनील त्रिपाठी, नरेंद्र कुशवाहा, कहकशां जाफरी, रोहित कटियार, विमल शुक्ला, नरेश कटियार, जीतेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
प्रत्याशी के लिए टटोला कार्यकर्ताओं का मन
पर्यवेक्षक दातार सिंह ने की अकबरपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं संग बैठक
फोटो संख्या-25 एकेबीपी-9 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पर्यवेक्षक