फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को सिखाएं सबक, शहीदों का लें बदला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने माती स्थित कलक्ट्रेट परिसर में रैली निकाल पर आतंकी हमले की घटना पर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने शहीदों का बदला लेने व पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। वहीं आंतकवाद का पुतला फूंका।

भारतीय किसान यूनियन के महिला व पुरुष कार्यकर्ता गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। वहां पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली। रैली विकास भवन के सामने से होते हुए पुलिस आफिस, जिला पंचायत होते हुए कलक्ट्रेट में डीएम दफ्तर पहुंची। आतंकी हमले की घटना से आक्रोशित कार्यकर्ता ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं जय जवान जय किसान के नारे लगाए और कलक्ट्रेट में आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रशीद अहमद, रमेश यादव, रघुवीर सिंह, जयप्रकाश, रामशंकर आदि मौजूद रहे।




पाकिस्तान को सिखाएं सबक, शहीदों का लें बदला
कलक्ट्रेट में फूंका आतंकवाद का पुतला
फोटो संख्या-21 एकेबीपी10- आतंकवाद का पुतला फूंकते भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें