फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदरा/रसूलाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकंदरा हादसे में मृत युवक बहन के लिए लड़का देखने औरैया जा रहा था। हेलमेट न लगाने के कारण उसकी जान चली गई।

मूसानगर क्षेत्र के नगीना गांव निवासी राम सिंह (35) सोमवार को बाइक से बहन के लिए लड़क देखने औरैया जिले के वियोरा गांव जा रहा था। उसके साथ घटापारा अमराहट निवासी विपिन (22) और देवकली निवासी राजेश (30) भी थे। सिकंदरा थानाक्षेत्र में मुगल रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने घायल विपिन व राजेश को सीएचसी भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक मानिकचंद्र पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा रसूलाबाद थाना क्षेत्र में हुआ।


लाल गांव में श्रीमद्भागवत कथा के बाद आयोजित भंडारे में प्रसाद खाकर पैदल गांव लौट रहे निवाजपुर बेला लौट रहे सिंटू (18) पुत्र राम सिंह को वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर परिजन घायल सिंटू को सीएचसी ले गए, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉ सौरभ शाक्य ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव लेकर घर चले गए। अन्य हादसे में पहाड़ीपुर के पास दो बाइकें टकरा गई जिसमें दोनों बाइकों के चालक हरीश कुमार निवासी याकूबपुर औरया और बड़ा गांव कपराहट निवासी विनोद कुमार गुप्ता घायल हो गए। दोनो हेलमेट लगाए थे। इससे सिर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डा. सौरभ शाक्त ने दोनों को सीएचसी से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।




मार्ग दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल
दो की हालत गंभीर, कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर
क्रासर
बहन के लिए लड़का देने जा रहा था राम सिंह
फोटो संख्या-18 एकेबीपी-9 सिकंदरा में घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक
फोटो संख्या-18 एकेबीपी-10 व 11 सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें