अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। शनिवार की रात झांसी-कानपुर रूट के पुखरायां रेलवे स्टेशन से संबंधित गेट नंबर-202 हरधरपुर क्रासिंग के हाइटगेज से टकराकर फिर एक ओवरलोड ट्रक फंस गया। जिससे हाइटगेज का बूम धराशायी हो गया। शनिवार दिन में फंसे एक ट्रक के फरार चालक को रविवार को भोगनीपुर स्थित एक चाय की दुकान से पकड़ गया। आरपीएफ ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर रेलवे एक्ट 154 के तहत कार्रवाई की हैं।
आरपीएफ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक केएस मीना ने बताया कि मध्य प्रदेश के निमच्छ से लहसुन लादकर बनारस जा रहा एक ट्रक गेट नंबर-202 हलधरपुर रेलवे क्रासिंग के हाइटगेज बूम से टकराकर फंस गया था। रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ उपनिरीक्षक समरजीत सिंह एवं मानसिंह को देखकर शिवपुरी, मध्य प्रदेश के सुभाषपुरा निवासी ट्रक चालक अजमेर सिंह कूदकर फरार हो गया था। ट्रक के खलासी सोनू की निशानदेही पर उसे पकड़ लिया है।
वहीं गत शनिवार रात करीब डेढ़ बजे परचून लादकर दिल्ली से बनारस जा रहा ओवरलोड ट्रक की टक्कर से हाइटगेज का बूम धराशायी हो गया। गेटमैन अतुल की सूचना पर ट्रक को कब्जे में लेकर बैसवारा, रायबरेली निवासी ट्रक चालक अरविंद कुमार को पकड़ा गया है। एसएसई डीके श्रीवास्तव व पीडब्लयूआई एमपी सिसोदिया ने पहुंचकर हाइटगेज के बूम को हटवाया। आरपीएफ पुलिस चौकी प्रभारी केएस मीना ने बताया कि रेलवे एक्ट 154 के तहत कार्रवाई की गई है।
ट्रक की टक्कर से फिर टूटा रेलवे क्रासिंग का हाइटगेज बूम
फोटो -17पीयूके पी2: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के कब्जे में खड़े ट्रक।