फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान योजना के लिए 12 तक बनाएं सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला
कानपुर देहात। लघु और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने बैठक कर एसडीएम को योजना के अंतर्गत आने वाले किसानों का विवरण जुटाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक राजस्व गांव में एक लेखपाल व पंचायत सचिव को किसानों की सूची बनाने के लिए लगाया जाए। फरवरी के अंत तक किसानों के खाते में पहली किश्त भेजने की तैयारी है।


केंद्र सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना लागू की है। इस योजना के तहत दो हेक्टेयर तक के किसानों को तीन किश्तों में छह हजार रुपये सालाना दिए जाने हैं। सरकार का प्रयास है कि लोक सभा चुनाव से पहले फरवरी के अंत तक किसानों के खाते में पहली किश्त भेज दी जाए। मंगलवार की शाम कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम राकेश कुमार सिंह ने इस संदर्भ में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि 12 फरवरी तक पात्र किसानों की छटनी कर केंद्र सरकार को नाम भेजे जाने हैं। कहा कि युद्धस्तर पर काम करने की जरूरत है। हर राजस्व गांव में एक लेखपाल व पंचायत सचिव की टीम लगाकर किसानों को सूचीबद्ध किया जाएगा। एसडीएम को निर्देश दिए कि वह बीडीओ से संपर्क कर पंचायत सचिव व लेखपालों को गांव आवंटित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिससे काम शुरु हो सके। इसे बाद बीडीओ, तहसीलदार व एसडीएम लगातार मानीटरिंग करें। इस कार्य में जिला कृषि अधिकारी व उप कृषि निदेशक को पूरी तरह से सहयोग करने के निर्देश दिए। शासन ने इस योजना का नोडल अफसर सीडीओ को नामित किया है। बैठक के दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार राय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, साहबलाल, डीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, दीपाली कौशिक, विजेता, रामशिरोमणि, जेपी पांडेय के अलावा सभी तहसीलदार मौजूद रहे।



किसान सम्मान योजना के लिए 12 तक बनाएं सूची
प्रत्येक राजस्व गांव में लगाई जाएगी लेखपाल, पंचायत सचिव की ड्यूटी
क्रासर
फरवरी के अंत तक किसानों के खाते में पैसा भेजने की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें