अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में मंगलवार को तिंगाई गांव के सुभाष विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि बेटियां अधिकारों के प्रति खुद जागरूक हों और अपने घर व आस पड़ोस की महिलाओं को भी जागरूक करें। बेटियों को संस्कारवान बनने के लिए भी प्रेरित किया गया।
पर्यावरण मित्र नवीन कुमार ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में आज भी लोग बेटे-बेटी में भेदभाव करते हैं। बेटे के जन्म पर हर्ष मनाते हैं और बेटियों को बोझ समझा जा रहा है जबकि बेटियां प्रतिभा के दम पर हर क्षेत्र में पहचान कायम कर रही हैं। अंतरिक्ष में भी कामयाबी के झंडे फहरा रही हैं। नवीन ने कहा कि बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा, यह तभी संभव होगा जब वह शिक्षित होंगी। उन्होंने पर्यावरण के प्रति भी बेटियों को जागरूक किया।
कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। प्रकृति से छेड़छाड़ करने के भयावह परिणाम होते हैं। प्राकृतिक का संतुलन बिगड़ने से ही अतिवृष्टि, भूकंप आदि आपदाएं आती हैं। प्रधानाध्यापक रामजी त्रिपाठी ने कहा कि बेटियां आज बेटों से भी आगे जा रही हैं। सहायक अध्यापक कृष्ण चंद्र शुक्ला, गौरव शुक्ला, अशोक कुमार, कुसमा देवी, राघवेंद्र सिंह के साथ ही स्कूल की छात्राएं काजल, महिमा, साक्षी, खुशी सविता और खुशनुमा बानो आदि मौजूद रहे।
खुद जागरूक हों और दूसरों को भी करें
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बेटियों को किया गया जागरूक
क्रासर
तिंगाई गांव के सुभाष विद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम
फोटो संख्या 05एकेबीपी14- अपराजिता कार्यक्रम के तहत स्कूल में रैली निकालते बच्चे