अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। जिले में विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट की घटनाओं से आक्रोशित एसडीओ से लेकर लाइन मैन तक मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना भी दिया। हड़ताल से सरचार्ज समाधान और विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
बारा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरने के दौरान विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारी राहुल सिंह गंगवार, दिलीप कटियार, सत्यप्रकाश, बलराम नीरज तिवारी आदि ने बताया कि 17 जनवरी को डेरापुर में लगे विद्युत कैंप के दौरान लिपिक विनोद कुमार के साथ प्रधान गुरियापुर रिंकू सिंह व उसके रिश्तेदार लाल सिंह ने मारपीट की थी रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी थी मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहती थी काफी विरोध के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
इसी तरह से इसके पहले संदलपुर में नलकूप का कनेक्शन काटने गए दो लाइनमैनों के साथ जमकर मारपीट की गई। उस मामले में भी मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए। इन घटनाओं को लेकर विद्युत कर्मी डरे हुए थे वहीं 21 जनवरी की शाम अकबरपुर के करौसा गांव में चक्की कारखाने में बिजली चोरी पकडने पर पथराव कर गाडिय़ां तोड़ दी गई। दो एसडीओ व अन्य कर्मियों के साथ मारपीट गई। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन एक भी आरोपी को न तो पुलिस ने चिह्नित किया और न ही गिरफ्तार कर सकी। जिससे लोगों के हौसले बुलंद हैं वह मारपीट पर उतारू हैं विद्युत कर्मी डरे हुए हैं। ऐसे माहौल में काम नहीं कर पा रहे हैं।
रनियां क्षेत्र के विद्युत उप खंड कार्यालय में मंगलवार को संविदा लाइनमैनों ने चार माह से वेतन न मिलने पर हंगामा काटा। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी तक वेतन नहीं मिला तो कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद कर्मियों ने अधिशासी अभिंयता को ज्ञापन सौपा है।
रनियां विद्युत उपखंड में संविदा कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज कर्मियों ने कार्यालय के बाहर बैठकर हंगामा काटा। संविदा कर्मी विकास यादव, नारेंद्र कुमार, समरजीत, रामजी , अनिल कुमार, अजब सिंह, अनुज सिंह, कुलदीप यादव विजय कमल, अलीक यादव आलोक कुमार, सहदेव, चंद्र भान कैलाश दिवाकर आदि ने बताया कि पिछले चार माह से वेतन न मिलने पर परिवार के भरण पोषण में समस्या आ रही है। मांग के बाद भी कोई सुन नहीं रहा है। कर्मियों ने कार्यालय में बैठकर नारे बाजी की। अधिशांषी अभिंयता दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने बताया कि 28 जनवरी तक वेतन का भुगतान नहीं होगा तो कार्य बहिष्कार कर देगें। अधिशांषी अभिंयता दीपक सिंह उनका सितंबर तक वेतन भुगतान हो गया। अक्टूबर माह का भुगतान एक सप्ताह के अंदर हो जाएगा।
विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर जाने से जिले में ब्लैक आउट की स्थित आ जाएगी वहीं शासन की महत्वपूर्ण सरचार्ज समाधान योजना के लाभ से कनेक्शन धारक वंचित रह जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए 31 जनवरी तक पंजीकरण कराना अनिवार्य है। लेकिन जिले के रनियां, पुखरायां व झींझक तीनों डिवीजन के सभी 50 लिपिकों के हड़ताल में रहने के कारण पंजीकरण का काम मंगलवार को पूरी तरह से बंद रहा। रनियां, पुखरायां में पंजीकरण कराने आए उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए। वहीं फाल्ट होने पर अब लाइन मैन ठीक करने नहीं जाएंगे जिससे आपूर्ति प्रभावित होगी। बिल वसूली, मीटर रीडिंग आदि का पूरा काम बंद है। अगर हड़ताल लंबी खिच गई तो ब्लैक आउट होना तय है।
विद्युत कर्मियों ने शुरू की अनिश्चित कालीनहड़ताल
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित हैं कर्मी
बारा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में दे रहे हैं धरना
फोटो संख्या-22 एकेबीपी-12 बारा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्याल में धरने में बैठे कर्मी