फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत से टकराया नीलगायों का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बनारस से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से बुधवार देर शाम नीलगायों का झुंड टकरा गया। लगभग आठ नीलगायों की कटकर मौत हो गई। इससे दिल्ली हावड़ा रूट पर लगभग आधा घंटे तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन



बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस 22435 अप से कंचौसी व परजनी के मध्य किलोमीटर नंबर 1087 का 6-13 के बीच पास हो रही थी कि तभी अचानक आई आंधी बरसात के कारण नीलगायों का झुंड ट्रैक पर आ गया। इससे ट्रेन से ये टकरा गईं। मौके पर आठ नीलगायों के शव पड़े पाए गए हैं।


इस घटना के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस सात बजकर 37 मिनट से लेकर आठ बजकर चार मिनट तक कचंौसी के पास स्थित ट्रैक पर खड़ी रही। मौके पर पहुंचे पीडब्लू स्टाफ तथा आरपीएफ निरीक्षक ने रेलकर्मियों के साथ अवशेषों को हटाकर ट्रैक साफ कराया और तब जाकर इसे रवाना किया जा सका। लगभग आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दिल्ली हावड़ा रूट पर लगभग आधा घंटे तक ट्रेन रुकी रही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें