यूपी के उन्नाव जिले में माखी थानाक्षेत्र के गांव कुम्हारखेड़ा में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शौच के लिए गए पुत्तनलाल ने कुत्तों को बच्ची का शव नोचता देख भगाया और ग्रामीणों के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की। बच्ची का शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस के मुताबिक शव एक सप्ताह का लग रहा है। एसओ श्यामपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि बच्ची की मौत कब और कैसे हुई।