कानपुर देहात। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सर्दी की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। महोबा के शेखूनगर निवासी विष्णु (25) डेरापुर क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार को सर्दी लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर भाई सूरज ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम गजनेर थाना क्षेत्र के जसौरा गांव निवासी पंकज कुमार की सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। भाई सुशील कुमार उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डा. श्रीप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो