फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर फंसे वाहन, रोकनी पड़ी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन में बुधवार को गाड़ियां निकलने के दौरान झींझक क्रॉसिंग पर करीब 40 मिनट फाटक बंद रहा। फाटक खुलते ही वाहनों के निकलने की होड़ लग गई जिससे कई वाहन पटरियों में ही आड़े-तिरछे होकर फंस गए। इस बीच मालगाड़ी आ गई लेकिन सिग्नल रेड होने पर चालक ने ट्रेन को क्रॉसिंग से पहले रोक लिया। सूचना पर पहुंचे झींझक चौकी इंचार्ज ने वाहनों को हटवा कर फाटक बंद कराया। तब मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया जा सका। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन में लगातार कई मालगाड़ियां निकलती रहीं। जिससे झींझक रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 40 मिनट फाटक बंद रखा गया। जिससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर गेटमैन शैलेंद्र कुमार ने फाटक खोला जिससे वाहन चालक निकलने की जल्दबाजी करने लगे। इसी डाउन की लाइन पर मालगाड़ी आ गई। रेड सिग्नल देख कंट्रोलर फाटक बंद करने के लिए चिल्लाता रहा लेकिन वाहन चालक पटरी से नहीं हटे। मालगाड़ी के चालक ने डाउन एडवांस सिग्नल के पास 2 बजकर 30 मिनट पर गाड़ी रोक दी। पटरी में गाड़ी आते देख वाहन सवारों में अफरा-तफरी मच गई। सूूूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी झींझक अनुराग पांडेय ने पटरियों में फंसे वाहनों को हटवा कर फाटक बंद कराया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना की जा सकी। इस बीच डाउन की क्यू एन 252 मालगाड़ी बड़ा गांव के पास रोकी गई। स्टेशन मास्टर झींझक रवि वर्मा ने बताया की फाटक बंद न हो पाने के कारण दस मिनट तक डाउन की मालगाड़ी रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें