फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारजा नहर में मिले 14 पशुओं के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। खारजा नहर में महाराजपुर गांव के सामने पड़े मवेशियों के 14 शवों को बुधवार को बाहर निकाला गया। इनमें दो शव गोवंश के हैं, बाकी अन्य मवेशियों के हैं। नहर के बहाव में शवों के बहकर आने की आशंका जताई गई है। पशु चिकित्सकों के मुताबिक, पशुओं के शव कई दिनों पुराने हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के महाराजपुर गांव के पास खारजा नहर में गोवंश के शव पड़े होने सूचना पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बीते मंगलवार को तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी व लेखपाल सुधीर कुमार, गिरजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजबाबू कटियार को मौके पर भेजा था। लेकिन अंधेरा होने से शव बाहर नहीं निकाले जा सके थे।
इधर, बुधवार की सुबह तहसीलदार लेखपालों की टीम के साथ फिर वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के मदद से शवों को नहर से बाहर निकलवाया। जिसमें गाय के दो, नीलगाय का एक, कुत्ता के दो, एक सुअर, एक भेड़, 5 बकरी, एक पड़िया व एक पड़वा के मिलाकर कुल 14 शव मिले। तहसीलदार ने बताया कि शव पानी के बहाव में पीछे से बहकर आने की आशंका है। नहर में पुल के पास से न निकल पाने पर फंस कर वह एकत्र हो गए। कहाकि शवों को बाहर निकवा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। नहर किनारे खाली पड़ जमीन में जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर दफना दिया गया है। पशु चिकित्सक डॉ तेजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में निमोनिया व पेट फूलने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

आनंद कुमार सिंह, एसडीएम अकबरपुर ने कहा कि आशंका है कि नहर किनारे गांवों में मवेशियों की मौत होने पर उन्हें पानी में फेंक दिया जाता है, जिससे वह बहकर आगे जाकर फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें