फतेहपुर। जोधपुर हावड़ा अप से शनिवार को एक स्वर्ण कारीगर की गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। ट्रैक में चले जाने की वजह से क्षत विक्षत हालत में शव मिला। साथ में मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया।
पश्चिम बंगाल प्रांत के मेदनीपुर जिला निवासी महादेव का बेटा हेमंत धारा (40) जोधपुर में स्वर्ण कारीगर था। वह परिवार के साथ जोधपुर जा रहा था। प्लेटफार्म नंबर तीन में चलती ट्रेन से अचानक गिर पड़ा। प्लेटफार्म से ट्रैक
पर गिरा। परिजनों की चीख पुकार पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई। इधर, सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंचे। ट्रेन के गुजरने पर पुलिस ने क्षत विक्षत हालत में शव उठवाया। जीआरपी एसओ अरविंद सरोज ने बताया कि परिजन कुछ देर बाद आ गए थे। परिजनों के आने पर कार्रवाई की गई।
जोधपुर हावड़ा से गिरकर स्वर्ण कारीगर की मौत
- परिवार संग हावड़ा से जोधपुर जा रहा था
- प्लेटफार्म नंबर तीन पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो