अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला आदर्श नगर रामलीला मैदान में भरे पानी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल ने जांच की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई है।
शहर में आदर्शनगर रामलीला मैदान में शनिवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाल अरुण द्विवेदी मौके पर पहुंचे और जांच की। मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक के जाहिरा तौर पर चोट के निशान नहीं हैं। मृतक नीले रंग की शर्ट और पैंट पहने था। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने पर ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।
- पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की, नहीं मिली सफलता