फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे में निपट गया विशेष सचिव का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नजरापुर/जलालाबाद। विशेष सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी निधि केसरवानी शुक्रवार को तीन घंटे में तूफानी दौरा कर लखनऊ लौट गईं। विसंघुआ गांव में घूमकर विकास कार्य की हकीकत परखी। इस दौरान उन्हें मुरैगा-गूरा संपर्क मार्ग मानक के अनरूप न मिलने पर उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ब्लाक मुख्यालय में पिता की जगह बेटा नौकरी करता मिला। इस पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए।

एमडीएम योजना में भोजन की गुणवत्ता घटिया होने की जानकारी पर विशेष सचिव ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि ग्राम प्रधान एमडीएम का भोजन घर से तैयार कराकर विद्यालय भेजते हैं। उन्होंने बीएसए को एमडीएम विद्यालय में ही तैयार करवाने के निर्देश दिए। सचिव ने बच्चों से पहाड़ा सुना। प्राथमिक विद्यालय तिर्वा पट्टी के निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं के ड्रेस में न मिलने पर बीएसए ने बताया कि इनका दाखिला बाद में हुआ है। जल्द ही ड्रेस का वितरण करा दिया जाएगा। मुरैगा-गूरा संपर्क मार्ग मानक के अनुरूप नहीं मिला। इस पर उन्होंने पीडब्लूडी को मार्ग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सचिव का काफिला जलालाबाद ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। पेंशनधारकों के खाते में आधार लिंक न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


महिला शौचालय व लोगों के बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ब्लाक के निरीक्षण में डिस्पैच लिपिक के अभिलेख अधूरे मिले। वहां पिता की जगह बेटे को काम करते देख उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत में पैसा कम खर्च करने पर बीडीओ पर नाराजगी व्यक्त की। सदर कोतवाली के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरटीओ से संबंधित वाहनों की नीलामी कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम जगदीश प्रसाद, सीडीओ अवधेश बहादुर, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी एसवी सविता, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, बीडीओ रामआसरे सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी, कोतवाल एके सिंह, ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह बघेल, राजीव कटियार, विनय कटियार, विवेक पाठक आदि मौजूद रहे।

जलभराव में फंसी बीएसए की गाड़ी
नजरापुर। विसंधुआ गांव के निरीक्षण के दौरान पहुंचे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की गाड़ी जलभराव में फंस गई। बाद में ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला जा सका। बीएसए को काफी देर तक विद्यालय में इंतजार करना पड़ा।

ग्रामीणों की नहीं सुनी र्गइं समस्याएं
नजरापुर। ग्रामीण विशेष सचिव से आवास, संपर्क मार्ग, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं से संबंधित शिकायतों के लिए वहां जुटे रहे, लेकिन अधिकारी सचिव को उन गलियों में लेकर पहुंचे जहां पर दो दिन पहले सबकुछ चकाचक कराया गया था। ग्रामीण विजय दुबे, विनीत सिंह, भगवानदीन बाथम, राममोहन, दुबे, अनवार, घनश्याम, अनुज कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि उनको सचिव तक पहुंचने ही नहीं दिया गया। सचिव महज बीस मिनट में दौरा करके चलीं गईं।
विज्ञापन


क्रासिंग बंद होने से ग्रामीणों ने कर ली शिकायत
मिरगांवा। विशेष सचिव से ग्रामीणों को मिलने से रोकने में प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए थे। इसके बावजूद मिरगांवा में ग्रामीणों को मौका मिल गया। पानी की टंकी के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कई मोहल्लों में पाइप लाइन न होने, लीकेज आदि की शिकायत की। सचिव ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को एक हफ्ते में व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। बाद में सचिव का काफिला क्रासिंग बंद होने से रुक गया। इस पर ग्रामीणो के हुजूम ने वहां पहुंचकर उनसे अव्यवस्था की शिकायत की।


तीन घंटे में निपट गया विशेष सचिव का दौरा
- दो प्राथमिक विद्यालय, कोतवाली, पेयजल टंकी, ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण कर निभाई औपचारिकता
- पिता की जगह बेटा करता मिला नौकरी, कार्रवाई के निर्देश
- मानक के अनुरूप नहीं मिला संपर्क मार्ग का निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें