अमृतपुर (ब्यूरो)। तहसील क्षेत्र के गांव गुड़ेरा में एक झोलाछापा के इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।
गांव गुड़ेरा निवासी सालिग्राम के सात साल के पुत्र अजीत को गुरुवार को बुखार आ गया। सालिग्राम गांव चपरा से एक झोलाछाप चिकित्सक से अजीत की दवा लेकर चला गया था। शुक्रवार को अजीत की तबियत दोबारा बिगड़ गई। सालिग्राम उसे लेकर दोबारा झोलाछाप चिकित्सक के पास पहुंचा तो झोलाछाप ने उसके
इंजेक्शन लगा दिया। सालिग्राम ने बताया है कि गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मृत्यु हो गई। सालिग्राम ने थाने में झोलाछाप के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से बेटे की मौत हो गई। थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम ने बताया कि अजीत का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत
पिता ने थाने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी