फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर हाइवे में अवैध कट बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों से कहा कि अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। यदि किसी अवैध कट से पेट्रेाल पंप व ढाबे को लाभ हो रहा हो तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जिले के विद्यालयों में चल रहे वाहनों की जांच कर बिना मानक वाले वाहनों को बंद कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए व एआरटीओ को स्कूली वाहनों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली में रिपलेक्टर व रेडियम लगाए जाने की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। टोल के अधिकारियों से कहा कि इंमरजेंसी लेन बना कर उसे खाली रखा जाए। एंबुलेंस, दमकल वाहन व अधिकारी आदि को उसी लेन से निकाला जाए। एडीएम विद्याशंकर सिंह, एआरटीओ सुनील दत्त, संजय कुमार सिंह, डीआईओएस अरबिंद कुमार द्विवेदी, टोल प्लाजा के संजय आनंद, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें