फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। हसनगंज-रसूलाबाद मार्ग पर बाइक सवार राजमिस्त्री को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के ऐरा भदियार गांव निवासी पुत्तन मिश्रा (24) राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार को वह हसनगंज कस्बा निवासी लालन पंडित के दुकानों की जुड़ाई का काम करने गया था। देर रात काम कर वह लौट रहा था।

हसनगंज-रसूलाबाद मार्ग पर हसेवां गांव के नरसिंह देव बाबा मंदिर के पास यूकेलिप्टस की लकड़ी लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पुत्तन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने ट्रैक्टर मालिक जय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


-युवक राजमिस्त्री था, काम करके घर लौट रहा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें