संदलपुर। विकासखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष मोहनलाल निषाद ने बताया कि फसलें आवारा पशु नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसानों को लाखों रुपये की चपत लग रही। गांवों में खराब पडे़ हैंडपंपों का रिबोर न होने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। ग्रामप्रधान और ग्रामपंचायत सचिव की कारगुजारी से गरीबों को आवास मुहैया नहीं हो पा रहे। वहीं, शौचालय निर्माण नहीं हो रहे। सात सूत्री मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। दुर्गेश अली, डा. सुरेश नारायण राजपूत, प्रदीप कुमार, दीपचंद्र, रामराज सिंह, जसेदा कुंवर, रामवती, भागवती, उमाशंकर, लालसिंह आदि मौजूद रहे।
फसलें नष्ट कर रहे आवारा पशु