बिल्हौर। गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र में अभी से भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते वर्षों के सापेक्ष इस बार और बेहतर ढंग से विघ्नहर्ता की साज-सज्जा व झांकी के लिए भक्त तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्र के सिंघौली गांव स्थित प्राचीन फूलमती देवी मंदिर के सदस्यों ने जन चेतना समिति के वैनर तले इस बार गणेश महोत्सव के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रबंध किए हैं। इसी तरह बिल्हौर कसबे में मां सिंह वाहिनी मंदिर में बीते वर्षों की भांति इस बार गणेश भगवान का विशेष पांडाल लगाया जा रहा है। इन दोनों आयोजनों में 25 अगस्त को मूर्ति स्थापना और 31 अगस्त को गाजे-बाजे के साथ शोभा-यात्रा और विसर्जन की रश्म अदा की जाएगी। रोजना गणेश पांडाल में पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन और झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
जोरों पर चल रहीं गणेश महोत्सव की तैयारियां