अखंड भारत के लिए तिरंगा यात्रा
बिल्हौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा और क्षेत्र के सैकड़ों युवा अखंड भारत तिरंगा यात्रा निकालेगी। भाजपा के जय प्रकाश कटियार ने बताया कि 14 अगस्त सुबह 11 बजे क्षेत्र के सैकड़ों उत्साही युवा अपनी-अपनी बाइक से बीआरडी कालेज मैदान में उपस्थित होंगे। इसके बाद वंदेमातरम गाकर सभी नगर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। तिरंगा यात्रा जीटी एसबीआई बैंक से नगर के कई मोहल्लों में होते हुए बीआरडी कालेज में राष्ट्रगान के बाद होगी।