शाहजहांपुर गांव में दो दिन से बिजली की किल्लत
अमरौधा। विद्युत उप केंद्र जैनपुर से जुड़े शाहजहांपुर गांव में दो दिन से बिजली की किल्लत है। 24 घंटे में बमुश्किल दो-तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
गांव के श्रीकांत द्विवेदी, उमाशंकर गुप्ता, राकेश सिंह, हरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पूरे दिन बिजली गुल रहती है। इससे विद्युत आधारित काम धंधे ठप हैं और विद्युत उपकरण शोपीस बने हैं। वहीं, रात में बमुश्किल दो-तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित है। लोगों की नींद भी हराम है। इस बाबत जैनपुर सबस्टेशन के अवर अभियंता दिलीप कटियार ने बताया कि विद्युत लाइन में फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दिन में फॉल्ट ठीक कराने के कारण सप्लाई बंद रही। अब निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।