आईएचसीएल के उत्तर प्रदेश में 26 होटल हो जाएंगे
यह होटल शहर के परिवर्तन का प्रतीक बनेगा। इस होटल के साथ ही आईएचसीएल के उत्तर प्रदेश में 26 होटल हो जाएंगे। इनमें से 13 निर्माणाधीन हैं। जेके अर्बनस्केप्स डेवलपर्स लिमिटेड जेके सिंहानिया परिवार के बड़े व्यवसाय का हिस्सा है। इसे पहले जेके कॉटन लिमिटेड नाम से जाना जाता था। अक्तूबर 1924 में एक इसे निजी इकाई के रूप में शामिल किया गया था।