फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर को 150 नई बसें आवंटित: जनवरी तक मिलेंगी ई-बसें, न्यू कानपुर सिटी में बनेगा चार्जिंग डिपो, जानिए फायदे

Wed, 13 Sep 2023 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ई-बस प्रबंधन मेन रूट के बजाय बसों को कनेक्टिंग रूट पर भी चलाएगा। इससे तेजी से बढ़ रही आबादी की परिवहन जरूरत को पूरा करने के लिए धड़ल्ले से निकल रहे ई-रिक्शों के बेतरतीब संचालन और हर रूट पर लगने वाले जाम से निजात भी मिलेगी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत कानपुर शहर को आवंटित 150 नई इलेक्ट्रिक बसें जनवरी तक ई-बसों के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। केसीटीएसएल (कानपुर नगरीय परिवहन सेवा) ने नई बसों की चार्जिंग के लिए नया डिपो बिठूर-मंधना के बीच में न्यू कानपुर सिटी में बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए साढ़े तीन एकड़ जमीन की जरूरत है। जिला प्रशासन के माध्यम से ग्राम समाज की जमीन को हासिल कर डिपो बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

हर तीन मिनट में मिलेंगी बसें, कनेक्टिंग रूट पर चलेंगी
नई बसों के मिलने से शहर में केसीटीएसएल के बेड़े में 250 ई-बसें हो जाएंगी। अभी चल रहीं 100 बसें शहर में अहिरवां के संजीवनगर से आईआईटी, बिठूर, जाजमऊ के अलावा घाटमपुर, रनियां, उन्नाव और बिंदकी पर चल रही हैं। यह मुख्य रूट हैं। अभी यात्रियों को औसत 10 मिनट में दूसरी बस मिलती है। 150 नई बसों के मिलने से हर तीन मिनट में बसें मिलेंगी।

जाम से निजात भी मिलेगी
इससे यात्री ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो में बैठने के बजाय एसी ई-बस का तीन मिनट तक इंतजार कर लेगा। ई-बस प्रबंधन मेन रूट के बजाय बसों को कनेक्टिंग रूट पर भी चलाएगा। इससे तेजी से बढ़ रही आबादी की परिवहन जरूरत को पूरा करने के लिए धड़ल्ले से निकल रहे ई-रिक्शों के बेतरतीब संचालन और हर रूट पर लगने वाले जाम से निजात भी मिलेगी।

अहिरवां में चार्जिंग डिपो का होगा विस्तार
अभी अहिरवां के संजीवनगर में केसीटीएसएल के चार्जिंग डिपो में 100 बसों के चार्ज होने की व्यवस्था है। यहां पर खाली पड़ी जगह पर 50 बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन का विस्तार हो रहा है। इससे आने वाली नई 150 बसों में 50 संजीवनगर में चार्ज होंगी। बाकी 100 बसों को न्यू कानपुर सिटी में प्रस्तावित चार्जिंग डिपो में चार्ज होंगी।

विज्ञापन

कानपुर को प्रधानमंत्री ई बस योजना के तहत 150 बसों का आवंटन हुआ है। जनवरी तक बसों की खेप आनी शुरू हो जाएगी। बसों की चार्जिंग के लिए न्यू कानपुर सिटी में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन का सर्वे हो रहा है।  -लव कुमार सिंह, एमडी, केसीटीएसएल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें