फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कंटेनर का ताला तोड़कर 150 पेटी मंजन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में सराफा दुकान में चोरी की वारदात के 24 घंटे के भीतर नगरा गांव के पास खड़े कंटेनर का ताला तोड़कर चोर 150 पेटी मंजन चोरी कर ले गए। बिजनौर के थाना पड़ौला के गांव किरतपुर निवासी कंटेनर चालक अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि बताया कि वह हरिद्वार से माल लेकर कानपुर महाराजपुर हाईवे से होता हुआ प्रयागराज जा रहा था। झपकी आने पर शनिवार देर रात सरसौल राधे पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ी कर आराम करने लगा। रविवार की सुबह उठा तो चोरी का पता चला। हाईवे पर रातभर सीसी कैमरों के फुटेज खंगालने के लिए पुलिस की टीमें दौड़ती रहीं। इसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें