घर के बाहर बैठे मृतक के परिजन एवं लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के अजगैन में एक किशोर अमिया (कच्चा आम) तोड़ते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बाग मालिक उसे निजी अस्पताल से दवा दिलाकर चुपचाप घर छोड़ गया। परिजन जब घर पहुंचे तो किशोर उन्हें मृत मिला।
परिजनों ने बाग मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार की सुबह नवई निवासी गंगाराम के पुत्र राजेंद्र (15) को पड़ोस के गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपने बाग में अमिया तुड़वाने मजदूरी पर ले गया था। अमिया तोड़ते समय राजेंद्र एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।