फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्लाॅट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के गांधीग्राम में एक महिला को 200 गज प्लाॅट का फर्जी एग्रीमेंट कर 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। बैनामा के लिए कहने पर आरोपी महिला को टरकाने लगा और धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रायबरेली के गहरौली निवासी श्रीप्रकाश सिंह की पत्नी गायत्री देवी के अनुसार वर्ष 2013 में गांधीग्राम के लालजी कुशवाहा से आराजी 257 में 200 गज का प्लाॅट खरीदने के लिए सौदा हुआ था। लालजी ने पावर ऑफ अटाॅर्नी से एग्रीमेंट किया। इस पर उन्होंने 15 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि बाद में लालजी से कई बार बैनामा करने के लिए कहा जिस पर वह टरकाने लगा और दबाव बनाने पर धमकाने लगे। बाद में जानकारी हुई कि उसके नाम खतौनी में जमीन नहीं है।
आराजी 257 कूटरचित पट्टे की है जिसका मुकदमा वह कोर्ट से हार चुका है। बताया कि जिस जमीन का एग्रीमेंट किया वह उनके बड़े भाई की थी। वह उसका बैनामा कर चुके थे। इस पर पीड़ित ने एसीपी चकेरी से शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने पीड़िता की तहरीर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें