फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, डॉ. प्रितिन्दर सिंह बनाए गए कानपुर के नए एसएसपी

Sun, 26 Jul 2020 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के नए एसएसपी डॉ. प्रितिन्दर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ने के साथ ही सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। कानपुर में संजीत हत्याकांड के तत्काल बाद कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को वहां से हटाकर झांसी भेज दिया गया है। दिनेश के अलावा झांसी, खीरी, जालौन, अमेठी और अयोध्या के कप्तानों समेत 15 आईपीएस के तबादले कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. प्रितिंदर सिंह को कानपुर भेजा गया है। वह वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के साथ ही यहां उप महानिरीक्षक का कार्य भी देखेंगे। डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कमार को चित्रकूट से अयोध्या भेजा गया है। प्रति नियुक्ति से वापस लौटे पुलिस महानिरीक्षक के सत्य नारायण को चित्रकूट भेजा गया है। बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार को पीएसी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। 

पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ से बस्ती का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्ष दीपक रतन को अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू सत्येंद्र कुमार को खीरी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एसडीआरएफ के सेनानायक यशवीर सिंह को जालौन का कप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त दिनेश सिंह को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू वाराणसी के पद पर भेजा गया है। जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है। अमेठी की कप्तान ख्याति गर्ग को पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। 

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी अब पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी होंगे। खीरी की पुलिस अधीक्षक पूनम को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में सेनानायक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें