फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: जलेबी खाकर 15 बच्चे बीमार…CHC में भर्ती, स्वतंत्रता दिवस की खुशी में बांटी गई थी, अभिभावकों में हड़कंप

Thu, 15 Aug 2024 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कंपोजिट विद्यालय नेरा में जलेबी खाकर 15 बच्चे बीमार पड़ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कछौना विकास खंड के नेरा कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को जलेबी वितरित की गई। जलेबी खाने के बाद स्कूल के 15 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और बुखार हो गया। सभी बीमार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी पर अभिभावकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें