फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित जेसीबी की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन

- टक्कर से किसान का बायां पैर कटा
- पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रूरा। खेतों से लौट रहे एक किसान को पीछे से आ रही बेकाबू जेसीबी ने रविवार की रात टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के कठारा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके पिता रामबाबू (55) पुत्र सूबेदार शनिवार रात खेत से लौट रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आ रही जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने वह गंभीर रुप से घायल हो गए और उनका बायां पैर कट गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। इसी दौरान गंभीर रुप से घायल रामबाबू की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीएम वर्मा ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें