भरथना। इंटर सिटी से कानपुर जा रहे एक 22 वर्षीय युवक का शव भरथना साम्हों के बीच रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। उसकी जेब से निकले कागजात से शव की पहचान हुई। साम्हों चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि भरथना साम्हों रेलवे लाईन के बीच एक शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त ग्राम सुल्तानपुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी निवासी नेम सिंह के 22 वर्षीय पुत्र महादीप शाक्य के रूप में की गई है। सूचना उसके परिजनों को दी गई। परिजनों ने बताया कि बह बीएससी फाइनल करके कानपुर जा रहा था।