अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात।
अकबरपुर तहसील के कुंभी गांव के पास स्थित कचरा निस्तारण प्लांट से रविवार की शाम हजारों लीटर केमिकल युक्त पानी सेंगुर नदी में बहाए जाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी ने अवर अभियंताओं को जांच सौंपी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
कुंभी गांव के पास स्थित भारत आयल कचरा निस्तारण प्लांट में रविवार शाम हजारों लीटर केमिकल युक्त पानी सेंगुर नदी में बहा दिया गया था। जिसमें प्लांट की ओर बांध टूटने से पानी बहने की बात कही गई थी। बड़े पैमाने पर जहरीला पानी नदी में जाने से से जलीय जीवों जीवन पर संकट आ गया। पानी पशु पक्षियों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। जानकारी पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी यूसी वर्मा ने अवर अभियंता चंद्रशेखर के नेतृत्व में टीम बना कर जांच शुरू कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदूषण नियत्रंण अधिकारी ने जारी किए निर्देश