फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक गंगा में डूबा, दूसरा लापता, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ/भगवंतनगर। गंगा दशहरा पर अलग-अलग स्थानों पर गंगा स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए। एक को तो लोगों ने बचा लिया, जबकि एक युवक की डूबकर मौत हो गई। वहीं एक युवक का कई घंटे तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं चला है। सूचना पर पुलिस ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


लखनऊ के मलिहाबाद कस्बा, गल्लामंडी निवासी शुभम वर्मा दोस्तों के साथ कार से बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने आया था। वह दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने लगा। लोगों के अनुसार शुभम के हाथ में करीब पंद्रह दिन पहले फ्रैक्चर हुआ था।

प्लास्टर चढ़ा होने से वह संभल नहीं पाया और गंगा में गहरे पानी चला गया। घाट के पास ही मौजूद बक्सर निवासी डिंपल द्विवेदी, बउवन द्विवेदी, मंशाराम ने शुभम को नदी से निकाला।
विज्ञापन


सूचना पर बारा सगवर थाने के दरोगा महेंद्र सिंह ने शुभम के दोस्तों को उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी। साथी उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बांगरमऊ के नानामऊ गंगातट पर स्नान करते समय लतीफपुर गांव निवासी नीरज पुत्र स्व. रामदयाल और संतराम पुत्र नन्हेलाल गहराई में चले गए और डूबने लगे। दोनों ने शोर मचाया तो तट पर मौजूद गोताखोरों ने नीरज को बचा लिया जबकि काफी तलाश के बाद भी संतराम का कहीं पता नहीं चला।

सूचना पर ग्राम प्रधान रामगोपाल, सीओ रामअर्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से संतराम की तलाश कर रही है। बेटे के न मिलने पर मां नन्हीं का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


-एक अन्य युवक को लोगों ने खींचकर बाहर निकाला
-बक्सर और बांगरमऊ में गंगा स्नान के दौरान हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें