फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दर्जन भर लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई/बंगरा(जालौन)। बंगरा कस्बे के मुख्य चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने के बाद घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। वोल्टेज इतना तेज था कि प्लास्टिक के पिघलकर टपकने लगे थे।

करंट की चपेट में आकर मासूम समेत करीब दर्जन भर लोग झुलस गए। घरों के उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों की सूचना पर लाइन बंद कराई गई। झुलसे लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


माधौगढ़ क्षेत्र के बंगरा गांव में बिजली सप्लाई के लिए मुख्य चौराहे पर ट्रांसफार्मर रखा है। रविवार सुबह 10 बजे भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली। इसके बाद घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज, टीवी इत्यादि उपकरण धमाके के साथ फुंकने लगे।

उपकरणों को बचाने के लिए स्विच बंद करने का प्रयास करते समय करंट की चपेट मे आकर मिथलेश कुमारी (40) गजेंद्र सिंह (22), प्रिंसी (3), रोहित (21), योगेंद्र (16), ब्रजमोहन (22), तरी त्रिपाठी (5) समेत तकरीबन दर्जन भर लोग झुलस गए। इससे कई घरों में चीख पुकार मच गई।

इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई तो लाइन बंद हुई। ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गजेंद्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्रामीणों में दिखा आक्रोश
कस्बा बंगरा के लोगों ने बताया कि हाई वोल्टेज करंट दौड़ने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी सीख नहीं ले रहे हैै। दूसरी मर्तबा इस ट्रांसफार्मर से घटना हुई है। गनीमत यह रही कि समय रहते ग्रामीण चेत गए, वर्ना बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन


ईंटो में कई मवेशियों की गई थी जान
करीब 15 दिन पूर्व गोहन क्षेत्र के गांव ईंटो में भी एचटी लाइन का तार घरेलू विद्युत लाइन पर टूटकर गिरने से दर्जन भर मवेशी काल के गाल में समा गए थे। दर्जनों घरों के उपकरण भी फुंक गए थे। कस्बे के लोगों का कहना है कि इलाके में जर्जर तार झूल रहे हैं। घटना के बाद भी विभागीय अधिकारी नहीं चेते हैं।

-ग्रामीणों की सूचना पर बंद की गई बिजली सप्लाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें