फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल में रविवार सबसे गर्म.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। भीषण गर्मी व लू का प्रकोप रविवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह दस बजे के बाद से ही गर्म हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया। तेज धूप व चल रही लू के कारण दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक अधिकांश प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। दस सालों में रविवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा।

बाजारों में भी इस दौरान भीड़-भाड़ कम दिखी। यद्यपि रविवार को गंगा दशहरा का पर्व था इस वजह से गंगा स्नान के बाद काफी श्रद्धालु शहर के देवी स्थलों व शिवालयों में पहुंचे। शाम को ही मंदिरों से श्रद्धालु बाहर निकलकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में लू व गर्मी का असर काफी दिखाई दिया। अधिकांश लोग अपने घरों में ही कैद रहे। कोई घर से बाहर निकला तो सर ढककर ही निकला। तेज धूप के कारण भीड़-भाड़ वाली सड़कें भी दोपहर बाद सन्नाटें में रहीं। लोगों ने पेय पदार्थ पीकर प्यास बुझाई। गंगा स्नान को गए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तिर्वा कस्बे में कई जगहों पर समाजसेवियों ने पानी व शर्बत का स्टाल लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सेवा की।

- लू के थपेड़ो से पूरे दिन बचते रहे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें