फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस को ट्रक ने टक्कर मारी, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस को टक्कर मारने से भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कनकुआ (महोबा)।
थाना महोबकंठ के तेइया गांव के समीप ट्रक ने भैंस को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी और कमरे में बंद कर हाइवे में जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष महोबकंठ के समझाने बुझाने के बाद जाम खुल सका। एक घंटे तक जाम लगा रहने से जाम लगा रहा।
तेइया गांव निवासी फेरूलाल अहिरवार की भैंस को सड़क पार करने के दौरान बालू से भरे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने भैंस को टक्कर मार दी जिससे भैंस घायल हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में उसे एक कमरे में बंद कर दिया और झांसी मिर्जापुर हाइवे पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि दिन-रात ओवरलोड ट्रकों के निकलने से हादसे होते हैं। 25 मई को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई थी जबकि पति घायल हो गया था। पुलिस ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नही लगा पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महोबकंठ उमापति मिश्रा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर कमरे में बंधक बने चालक को छुड़वाया। करीब एक घंटे बाद हाइवे का जाम खुला।
ट्रक चालक की बुरी तरह पिटाई कर कमरे में किया बंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें