फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूने को आसमान, मेधावियों ने भरी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
छूने को आसमान, मेधावियों ने भरी उड़ान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के शनिवार को आए परिणाम में जिले में स्कूलों में छात्र-छात्राओं के चेहरे पास होने की खुशी में खिल उठे। 10 सीजीपीए हासिल करने वालों में छात्रों की संख्या छात्राओं की तुलना में ज्यादा रही। जिले में सीबीएसई बोर्ड के ऐसे 13 स्कूल हैं जहां पर बच्चों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। परिणाम आने पर ज्यादातर स्कूलों में 10 सीजीपीए पाने वालों में छात्रों की संख्या अधिक रही। आर्मी पब्लिक स्कूल में 20 छात्रों, 10 छात्राओं, राजपूताना पब्लिक स्कूल में सभी 8 छात्र, रोजी पब्लिक स्कूल में 13 छात्र व 13 छात्राओं, एंथोनी पब्लिक स्कूल में 13 छात्र व 9 छात्राओं ने 10 सीजीपीए पाया। सेंट लारेंस व जेएसएम में एकमात्र छात्र ही 10 सीजीपीए का आंकड़ा छू सका, जबकि छात्राएं की संख्या शून्य रही।

सबसे आगे रहा आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे घोषित होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल हो गया। पास होने के साथ ही सर्वाधिक सीजीपीए पाने वाले बच्चों का मुंह मीठा कराकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। किसी ने फोन पर तो किसी ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। दोस्तों के साथ ही रिश्तेदारों को भी फोन कर परीक्षा परिणाम की जानकारी दी गई। गर्मी की छुट्टियों के बावजूद शनिवार को रिजल्ट जानने को लेकर स्कूल खुले रहे। शिक्षकों और विद्यार्थियों के अलावा प्रबंधतंत्र के लोग भी मौजूद रहे। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ का दबदबा रहा। यहां के 30 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर जिले में अपना परचम लहराया। इसमें 20 छात्र व 10 छात्राएं शामिल हैं। यहां कुल 176 बच्चों ने परीक्षा दी थी। सभी छात्र पास हुए। रोजी पब्लिक स्कूल में 26 बच्चों ने 10 सीजीपीए पाया। यहां 132 बच्चे परीक्षा में बैठे। सभी पास हुए। केंद्रीय विद्यालय में 162 छात्र-छात्राओं में से 12 ने 10 सीजीपीए हासिल किया। राजपूताना पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा में 46 व होमबोर्ड में 43 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल में 22 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया। दोनों में मिलाकर कुल 8 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किया। ब्लूवेल पब्लिक स्कूल में 49 में से दो छात्रों ने 10 सीजीपीए पाया। सेंट लॉरेंस में 140 में से एक छात्र ने 10 सीजीपीए पाया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर में कोई भी बच्चा 10 सीजीपीए नहीं पा सका। यहां 76 बच्चों ने परीक्षा दी। जेएसएम पब्लिक स्कूल में 58 में से 56 बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। एक बच्चे ने 10 सीजीपीए पाया।
विज्ञापन


बेटी-बेटे के साथ अभिभावक भी पहुंचे स्कूल
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में रिजल्ट आते ही खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी कॉलेज पहुंचे। जिले में सबसे आगे रहने की खुशी में हर कोई फूला नहीं समा रहा था। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। बच्चों को मिठाई खिलाई गई। राजपूताना पब्लिक स्कूल में चेयरमैन वीरेंद्र सिंह राठौर, प्रधानाचार्य सुबोध कुमार रथ, प्रबंधक संदीप राठौर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सेंट फ्लारेंस में प्रबंधक जेपी कनौजिया, प्रधानाचार्य एसपी शर्मा ने 10 सीजीपीए पाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को सराहा।

दोस्तों और चहेते शिक्षकों संग ली सेल्फी
पास होने की खुशी के बीच सेल्फी लेने की होड़ मची रही। किसी ने दोस्तों तो किसी ने चहेते शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सेल्फी ली। कई विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व अपने परिवारीजनों के साथ हंसते खिलखिलाते हुए सेल्फी खींची। आननफानन में फेसबुक व व्हाट्सएप पर सेल्फी अपलोड की। सोशल मीडिया में बने ग्रुप्स में भी फोटोग्राफ पोस्ट कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


नियमित क्लासेज से आसान होती है सफलता
आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव ने बताया कि साल दर साल 10 सीजीपीए पाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है। इसका श्रेय शिक्षकों की शिक्षण प्रणाली व छात्रों की मेहनत को जाता है। पिछले साल उनके स्कूल में 23 परीक्षार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किया था। इस बार यह संख्या बढ़कर 30 हो गई। उन्होंने कहा कि अनुशासित रहकर नियमित रूप से क्लासेज (अध्यापन) कराने से सफलता की राह आसान होती है।
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के परिणाम में छात्राओं को पछाड़ छात्र रहे आगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें