फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवानी में हर्ष फायरिंग, दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगवानी में हर्ष फायरिंग, दो बच्चे घायल

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के फुलरुवा गांव में बारात की अगवानी के दौरान हर्ष फायरिंग में शुक्रवार की रात दो बच्चे घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। आरोपी बाराती मौके से फरार हो गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

चांदपुर थाने के भद्दूपुर गांव से सीताराम के बेटे अरुण की बारात शुक्रवार रात फुलरुवा गांव आई थी। यहां रज्जन यादव की बेटी पार्वती से शादी तय थी। बारात की अगवानी में रोड डीजे में डांस हो रहा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसी दौरान एक बाराती रामशरन उर्फ फौजी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर रहा था। अगवानी वधू पक्ष के दरवाजे पर पहुंची तभी बंदूक से जमीन की ओर फायर हुआ। बारात देखने को खड़े सोमदत्त विश्वकर्मा का बेटा राजा भैया (9) और धनंजय यादव का बेटा गिरधारी (8) गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए।

बच्चों को लहूलुहान देखकर बारातियों में हड़कंप मच गया। राजा के पैर में छर्रे लगने से पंजे के चीथड़े उड़ गए। वहीं गिरधानी की छाती में छर्रे लगे। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर करीब 45 मिनट बाद 100 नंबर मौके पर पहुंची। घायलों के परिजनों ने बताया कि आरोपी बाराती फौजी ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा था।
विज्ञापन


उसने पूरी अगवानी में गोलियां चलाई थी। वह रोके जाने में भी नहीं रुक रहा था। एसओ आरके पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष के लोगों को बुलाया गया था लेकिन वह शनिवार दोपहर बाद आए हैं। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई भी जाएगी।

- ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था आरोपी, चांदपुर थाने से आई थी बारात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें