फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षकों ने प्रशिक्षक को लात-घूसों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भीतरगांव (घाटमपुर)। कस्बा स्थित खंड शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान तीन शिक्षकों ने मिलकर प्रशिक्षक को ही लात घूंसों पीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं पर पथराव किया गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर गई, तबतक आरोपी चले गए थे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। बताया गया है कि विवाद के पीछे ड्रेस वितरण के कमीशन के बंटवारे की बात कही जा रही है। इधर, पिटाई से घायल शिक्षक ने भीतरगांव चौकी में शिक्षक अजय तिवारी, सत्यम शुक्ल एक अन्य पर मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी। चौकी इंचार्ज रविशंकर पांडेय ने घाटमपुर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही।

विकास खंड के वीरनखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि उनकी नियुक्ति वीरनखेड़ा में 7 अगस्त 2018 को हुई थी। इससे पहले वहां पर शिक्षक अजय तिवारी की तैनाती थी। वर्तमान में सचौली गांव के स्कूल में तैनात हैं। बताया कि अजय तिवारी 6 अगस्त 2018 को ही स्कूली बच्चों को ड्रेस बांटने के बाद सचौली चले गए थे। विद्यालय के रखरखाव और अन्य मदों पर व्यय धन का कोई लेखाजोखा नहीं मिला। ऑडिट के दौरान उनकी घपलेबाजी भी खुली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, खंड शिक्षा कार्यालय में चल रहे पांच दिवसीय ग्रेडेड लर्निंग ट्रेनिंग का शुक्रवार को अंतिम दिन था।

बतौर प्रशिक्षक वह शिक्षकों को ट्रेनिंग दे रहे थे। इसी दौरान शिक्षक अजय तिवारी और प्रशिक्षक राजकुमार वर्मा के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अजय तिवारी ने प्रशिक्षक राजकुमार की जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अजय तिवारी को मना करने की कोशिश की तो पथराव कर दिया। शिक्षक अजय तिवारी का आरोप है कि राजकुमार वर्मा शिक्षक वाट्सअप ग्रुप में उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करता है। मना करने के बाद भी मानने को तैयार नहीं हुआ। इसी बात पर उनके बीच विवाद हुआ। बीएसए प्रवीणमणि मिश्र ने बताया कि स्कूल परिसर में शिक्षकों के बीच मारपीट की घटना शर्मनाक है। मामले की जांच कराने के साथ ही दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




तीन शिक्षकों ने प्रशिक्षक को लात-घूसों से पीटा
- खंड शिक्षा कार्यालय में हुई घटना, किया पथराव
- ड्रेस वितरण में कमीशन को लेकर विवाद
- बीएसए बोले दोषी लोगों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें