फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की गड्डी थमाकर युवक के साथ टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। थानाक्षेत्र के कोरियां गांव में दो टप्पेबाजों ने एक युवक को अपना शिकार बनाया। बैंक के बाहर झांसा देकर उसे नोटों के आकार वाली रूमाल में बंधी कागज की गड्डी थमाने के बाद उससे 24 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। जानकारी होने पर ठगी का शिकार युवक पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के रवाईपुर गांव निवासी राजू कोरी ने बताया कि वह बकरी पालन किए है। बुधवार को 24 हजार रुपये लेकर जमा करने गया था। बताया कि वह बैंक के अंदर काउंटर के पास खड़ा होकर जमा पर्ची भरने लगा। तभी एक युवक आकर खड़ा हो गया और उसको बातों में उलझाकर बाहर लिवा लाया।
इसके बाद दूसरा युवक आ गया और दोनों ने मिलकर राजू कोरी को बातों में फंसा लिया। पहले युवक ने बताया कि वह प्रयागराज में रहता है। उसके पास एक लाख रुपये हैं जो जमा करना चाहता है। वहीं, दूसरे युवक ने बताया कि वह कोरियां गांव का ही रहने वाला है। दोनों ने राजू से 24 हजार रुपये ले लिए और उसको रुमाल में बंधी एक गड्डी थमाते हुए कहा कि इसमें एक लाख रुपये हैं। विश्वास दिलाने के लिए गड्डी का छोर भी खोलकर दिखाया जिसमें पांच सौ रुपये का नोट दिख रहा था। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए।
विज्ञापन

इधर, कुछ देर बाद जब राजू कोरी ने रुमाल में बंधी गड्डी खोलकर देखी तो उसके होश उड़ गए। रुमाल में रुपयों की जगह कागज की गड्डी बंधी थी। टप्पेबाजी का शिकार राजू कोरी पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह ने बताया कि युवक के साथ घटना हुई है। बताया कि बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें