विधायक सेंगर प्रकरण: यूनुस के परिजनों ने एसपी से की शिकायत
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में सीबीआई के गवाह यूनुस की मौत के बाद रेप पीड़िता किशोरी के चाचा पर दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्नी व परिवार के लोगों ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। यूनुस की पत्नी शबीना ने बताया कि उसके पति यूनुस की बीमारी से मौत हो गई थी। गांव के ही महेश ने यूनुस की बीमारी से मौत के बाद पूरे परिवार पर विधायक सेंगर को फंसाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया था। जिसके लिए उनके परिवार को रुपयों का लालच भी दिया गया था। इसका माखी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया लेकिन अबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। माखी थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो