फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार बनाने के विवाद में महिला को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली की पुलिस चौकी रेउना के बारादौलतपुर गांव में दीवार बनाने के विवाद में एक युवक ने महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी से हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है। जबकि, पति की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामराज संखवार ने बताया कि शनिवार की सुबह दीवार बनाने को लेकर उसका अपने गांव के ही हरिश्चंद्र सचान से विवाद हुआ था। जिस पर उसने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली थी। बताया कि पुलिस के समझौता कराने के बाद दीवार तो बन गई। लेकिन, हरिश्चंद्र सचान ने उसको परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी।
बताया कि शनिवार की देर रात करीब 11 बजे हरिश्चंद्र उसके घर पर तमंचा लेकर आया और वहां मौजूद मिली पत्नी सोनी (35) को गोली मार दी। जबकि, रामराज ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इधर, सोनी घायल होकर जमीन पर गिर गई। रामराज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनी को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि रामराज की तहरीर पर आरोपी हरिश्चंद्र सचान के खिलाफ घर में घुसकर महिला को गोली मारकर घायल करने के साथ ही दलित एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया कि घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें