फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ पुराना जिला अस्पताल के पास दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग को सूचना देकर लोगों ने आग बुझानी शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान में रखा हजारो का सामान राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने आगजनी का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर कोतवाली के मोहल्ला गिहार बस्ती लकूला निवासी अजय कुमार की चटाई, टट्टा बनाने की दुकान है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि शनिवार को वह दुकान पर था। इसी दिन शाम को मोहल्ला कर्नलगंज निवासी युवक से होर्डिंग लगाने को लेकर उसका विवाद हो गया था। युवक ने उसे जानमाल की धमकी दी थी। रात को अजय कुमार
दुकान बंद कर चला गया। रात को किसी समय दुकान में आग लगा दी गई। पीड़ित का कहना है कि मौके पर पहुंचने तक सारा सामान जल कर राख हो चुका था। उसने यूपी 100 को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी
युवक ने कुछ लोगों के सामने ही दुकान में आग लगाने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि उसी ने दुकान में आग लगा दी। जिससे उसका 70 हजार रुपयों का नुकसान हो गया। उसने बताया कि बैंक से लोन लेकर व्यापार शुरू किया था। अब कर्ज चुकाने में भी परेशानी उठानी पड़ेगी। थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर दी है। युवक को तलाश कर पूछताछ की जाएगी।
दुकान में आग से हजारों का नुकसान
फतेहगढ़ पुराना जिला अस्पताल के पास हुई घटना, दुकानदार ने युवक के खिलाफ आगजनी का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो