फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में चार लोगों की गाढ़ी कमाई जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। तहसील क्षेत्र के गांव सुंदरपुर और अमृतपुर में चार झोपड़ियों में आग लग गई। आग से दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि सगे भाइयों समेत चार लोगों का घरेलू सामान जल गया। सूचना पर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गांव सुंदरपुर निवासी शीशराम और मनीषा पत्नी सुशील कुमार की झोपड़ी में शुक्रवार रात करीब एक बजे आग लग गई। आग लगी देख शीशराम और मनीषा शोर मचाते हुए झोपड़ी से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने हैंडपंप आदि से पानी डालकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग से झोपड़ी के पास बंधी पंचम की भैंस और शीशराम की गाय

जलकर मर गई। शनिवार को तहसीलदार राजीव निगम, कानूनगो विनोद सक्सेना और लेखपाल संजय कुमार ने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया। तहसीलदार ने आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ितों ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये की गृहस्थी का सामान जल गया है। उधर, कसबा अमृतपुर में बीती रात सगे भाई
विज्ञापन



छोटे गुड्डू और बड़े गुड्डू की झोपड़ियों में भी संदिग्ध हालात में आग लग गई। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। छोटे गुड्डू और बड़े गुड्डू ने बताया कि आग से करीब 50-50 हजार रुपये गृहस्थी का सामान जल गया। शनिवार को लेखपाल सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे और हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


आग में चार लोगों की गाढ़ी कमाई जली
सुंदरपुर और अमृतपुर में हुईं घटनाएं, दो मवेशी मरे, गृहस्थी का सामान जला, राजस्वकर्मियों ने आर्थिक मदद का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें