फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की मिल पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। धान खरीद घोटाले में व्यापारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक एसपी संजीव त्यागी ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के धान मिल पर छापेमारी की। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम सहित कई थानों की फोर्स के साथ हाईवे स्थित धान मिल पर पहुचे एसपी ने वहां मौजूद गार्ड से धान स्टाक के बारे में जानकारी ली। मौके पर कोई कागजात नहीं मिलने पर गार्ड के मोबाइल से मिल के मुनीम से बात की।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि वह धान खरीद संबंधी छह माह की पत्रावलियों के साथ रविवार को कोतवाली पहुंचे। एसपी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष की धान मिल पर छापेमारी की गई है। रात में कुछ अन्य मिलों पर भी छापेमारी की जाएगी। धान खरीद घोटाले का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जाएगा। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि धाम खरीद मामले को लेकर आढ़ती चार दिन से हड़ताल पर हैं। चार दिन में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। वे धान खरीद घोटाले की जांच कराने और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें